टाटा मोटर्स ने गुवाहाटी में खोला पूर्वोत्तर का पहला वाहन स्क्रैपिंग सेंटर

टाटा मोटर्स ने असम के गुवाहाटी में पूर्वोत्तर का पहला वाहन स्क्रैपिंग सेंटर का उद्घाटन किया है। यह टाटा मोटर्स का सातवां वाहन स्क्रैपिंग सेंटर है और इससे पहले जयपुर, भुवनेश्वर, सूरत, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और पुणे में ऐसे सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। कंपनी के मुताबिक, इन सेंटर्स से सालाना 1 लाख+ पुराने वाहनों को नष्ट किया जा सकेगा।