टॉप लश्कर आतंकवादी मीर शुक्र खान रईसानी की पाकिस्तान में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकवादी मीर शुक्र खान रईसानी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। रईसानी को बलूचिस्तान में लश्कर के कैडर निर्माण अभियानों का प्रमुख चेहरा माना जाता था। बकौल रिपोर्ट्स, वह पाकिस्तान स्थित लश्कर के लिए युवाओं की भर्ती और उन्हें कट्टरपंथी बनाने का काम करता था।