टॉम क्रूज़ चौथी बार बसाएंगे घर, 26 साल छोटी ऐक्ट्रेस संग स्पेस में करेंगे शादी: रिपोर्ट

रडारऑनलाइन के मुताबिक, हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज़ 63 वर्ष की उम्र में अपने से 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड ऐना डे अरमास संग चौथी बार शादी करने जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, वह स्पेस में शादी करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि टॉम क्रूज़ स्काईडाइविंग करते हुए ऐना संग शादी की कसमें लेंगे।