चीन की कंपनी लिक्सन डियानशेंग ने टॉयलेट में धूम्रपान करने और गेम खेलने के लिए लंबा ब्रेक लेने वाले कर्मचारियों की टॉयलेट में तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें वॉशरूम की दीवार पर लगा दिया। कंपनी के लोगों ने सीढ़ियों पर चढ़कर टॉयलेट के अंदर उनकी तस्वीरें लीं। कंपनी ने कहा कि कुछ घंटों बाद ही तस्वीरों को हटा दिया गया था।