'सर हमें छोड़कर मत जाइए'; UP में टीचर के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, हाथ पकड़कर रोका

सोनभद्र (यूपी) में कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी राजकमल यादव का ट्रांसफर होने पर स्कूल के बच्चे उनका हाथ पकड़कर फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों ने कहा, "सर...हमें छोड़कर मत जाइए।" वहीं, कुछ बच्चों ने स्कूल का गेट बंद कर दिया और उन्हें घेरकर खड़े हो गए। यादव ने समझाया कि ट्रांसफर सरकारी प्रक्रिया है, जिसे हर किसी को मानना पड़ता है।

Load More