दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में शुभदीप ट्रैक्टर पर बैठा दिखा जबकि पिता बलकौर सिंह सिद्धू उसे संभालते हुए खड़े दिखे। गौरतलब है, 2022 में मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी मां चरण कौर ने मार्च-2024 में आईवीएफ के ज़रिए दूसरे बेटे को जन्म दिया था।