टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर'

ऐक्टर बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बंदर' 50वें टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) 2025 में दिखाई जाएगी। बॉबी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। अपने पोस्ट के साथ बॉबी ने लिखा, "एक ऐसी कहानी जो नहीं सुनाई जानी चाहिए थी...सच्ची घटनाओं से प्रेरित हमारी फिल्म का प्रीमियर टीआईएफएफ में हो रहा है।"