रेल मंत्रालय ने बताया है कि ट्रेन पर लिखे 'X' (क्रॉस का निशान) का मतलब होता है कि यह ट्रेन का आखिरी डिब्बा है। रेल मंत्रालय ने बताया कि आखिरी डिब्बे पर 'X' लिखा होने से रेलवे के अधिकारियों को यह पता चल जाता है कि ट्रेन का कोई कोच पीछे नहीं छूटा है और पूरी ट्रेन गुज़र चुकी है।