ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच से चोरी हुआ UP के विधायक अतुल प्रधान का बैग

सपा विधायक अतुल प्रधान ने बताया है कि लखनऊ मेल की फर्स्ट एसी बोगी से यात्रा के दौरान उनका एक बैग चोरी हो गया है। अतुल ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है और सोमवार को यूपी विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कराई है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।