ट्रेन से कुरुक्षेत्र फिर साइकल से गुरुकुल गए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईधन बचाने की अपील के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत गुरुवार को सुबह 10 बजे दिल्ली से ट्रेन के जरिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से उन्होंने साइकल से गुरुकुल कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होकर लोगों को ईंधन बचाने का संदेश दिया। राज्यपाल के साथ उनकी सिक्योरिटी टीम भी साइकल पर नज़र आई।