शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'डेड इंडियन इकोनॉमी' बयान पर राहुल गांधी का समर्थन करने पर कहा है, "मैं अपने पार्टी नेता की बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।" उन्होंने कहा, "ऐसा कहने के पीछे उनकी अपनी वजह है। मेरी चिंता यह है कि रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के तौर पर....अमेरिका संग रिश्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"