inshorts

अमेरिका में 3 लाख कानूनी प्रवासियों का स्वास्थ्य बीमा होगा बंद, ट्रंप ने बदले नियम

अमेरिका में 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' के तहत करीब 3 लाख कानूनी प्रवासियों को मेडिकेयर से बाहर किया जाएगा। SSA ने प्रभावित लोगों को नोटिस भेजना शुरू किया है व नए नियम 2027 से लागू होंगे। इससे शरणार्थी, TPS धारक और गंभीर बीमारियों से पीड़ित प्रवासी प्रभावित होंगे। इसके खिलाफ अपील के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।