ट्रंप के सामने निर्वासन व टैरिफ के मुद्दे उठाने चाहिए: PM मोदी की US यात्रा पर खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को एक X पोस्ट में कहा, "जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मिलेंगे तो उन्हें 2टी (टैरिफ व ट्रॉमैटिक डिपोर्टेशन) का मुद्दा उठाना चाहिए जो सभी भारतीयों के लिए चिंता का विषय है।" गौरतलब है, अमेरिका ने सभी स्टील और एल्यूमिनियम आयातों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी।