अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह 'फैसला लेने की स्थिति' में हैं और चेतावनी दी कि अगर ईरान सरकार ने 'सही व्यवहार' नहीं किया तो 'जल्द बहुत बड़ी घटनाएं होने वाली हैं'। उन्होंने युद्ध खत्म करने के 3 संभावित रास्ते बताए- 'ईरान को पूरी तरह खत्म करना', 'उसे 'आर्थिक रूप से बर्बाद होने देना' या 'समझौता करना'।