वाइट हाउस ने कर्स्टन डेविस को साइबर सुरक्षा की कमान सौंपी है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पगेट साउंड से इंटरनैशनल पॉलिटिक्स ऐंड गवर्नमेंट में ग्रैजुएशन किया है। डेविस ने फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में इंटरनैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय कानून तथा बिज़नेस की भी पढ़ाई की है। डेविस, पेंटागन की मुख्य सूचना अधिकारी रह चुकी हैं।