ट्रंप ने जापान के साथ की ट्रेड डील की घोषणा, 15% तक देना होगा टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जापान के साथ ट्रेड डील की घोषणा की है। ट्रंप ने बताया है कि अमेरिका में करीब $550 बिलियन का जापान निवेश करेगा और वह 15% रेसिप्रोकल टैरिफ को लागू करने पर सहमत हो गया है। बकौल ट्रंप, इसका 90% लाभ अमेरिका को मिलेगा और इस सौदे से देश में लाखों नौकरियां पैदा होंगी।