ट्रंप ने बाइडन की गोपनीय सूचना तक पहुंच पर लगाई रोक, सुरक्षा मंज़ूरी को किया रद्द

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा मंज़ूरी को रद्द करते हुए उनकी गोपनीय सूचनाओं तक पहुंच पर रोक लगा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी और अपनी घोषणा में कहा, "जो, यू आर फायर्ड।" गौरतलब है, 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए बाइडन ने ट्रंप की इंटेलिजेंस ब्रीफिंग पर रोक लगाई थी।