लोगों को अभी यह नहीं पता कि मेरा फैसला क्या है: रूस को प्रतिबंधों में छूट देने को लेकर ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'ग्राहम अधिनियम' के तहत रूस को व्यापक प्रतिबंधों से छूट देने को 'बहुत अच्छा फैसला' बताया है। उन्होंने कहा, "आपमें से कई लोगों को अभी यह नहीं पता कि मेरा फैसला क्या है लेकिन आप समझ जाएंगे।" इस फैसले से रूसी तेल-गैस खरीदने वाले भारत-चीन समेत 5 देशों पर 100% शुल्क से छूट मिली है।