ट्रोलिंग से परेशान होकर मैंने 9 महीने के लिए फिल्मों से ले लिया था ब्रेक: भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बताया है कि उन्होंने 'द रॉयल्स' वेब शो को लेकर हुई ट्रोलिंग के बाद फिल्मों से 9 महीने का ब्रेक ले लिया था। उन्होंने कहा, "मैं इमोशनली बहुत थक गई थी।" बकौल भूमि, ब्रेक के दौरान उन्होंने फिल्मों के सेट से दूरी बना ली थी और उन्हें कई फिल्मों के साइनिंग अमाउंट व चेक लौटाने पड़े।