अभिनेत्री सबा आज़ाद ने एक ट्रोल को जवाब दिया है जिसने कहा कि उन्हें काम करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वह अभिनेता ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, "शायद आपकी दुनिया में लोग प्यार में लाचार हो जाते होंगे, मकान मालिक किराया मांगना छोड़ देते होंगे और पैसा कमाने की ज़रूरत....खत्म हो जाती होगी। वाह।"