inshorts

टेली रोबोटिक सर्जरी से हज़ारों KM दूर बैठे डॉक्टर कर सकते हैं इलाज, जानिए ये क्या है?

टेली रोबोटिक सर्जरी के ज़रिए हजारों किलोमीटर दूर बैठे डॉक्टर मरीज़ का इलाज कर सकते हैं। दरअसल, इसमें मरीज़ के पास कैमरा रखा जाता है और रोबोट की मदद से मशीन को शरीर में डाला जाता है। बकौल सर्जन्स, इस तरह की सर्जरी में बहुत ही छोटा चीरा लगाकर काम हो जाता है व इससे खून भी कम बहता है।