टीवी ऐक्ट्रेस को मुंबई के पास देह व्यापार के चंगुल से बचाया गया
महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने कथित देह व्यापार और मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर 35-वर्षीय टीवी ऐक्ट्रेस को बचाया है। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर गिरोह का भंडाफोड़ किया और गिरोह की तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी नामक महिला को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रही थी।