ट्विंकल खन्ना ने बताईं मेनोपॉज़ की दिक्कतें; कहा- बिना कार्डियो आता है पसीना

ऐक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने एक न्यूज़पेपर के लेटेस्ट कॉलम में मेनोपॉज़ से होने वाली दिक्कतों पर लिखा है, "मुझे बिना कार्डियो के पसीना आता है, हॉट फ्लैशज़ होते हैं, हड्डियां कमज़ोर हो रहीं और...चिन में बाल आने जैसी समस्या हो रही है।" उन्होंने लिखा, "मेरे पति (अक्षय कुमार) सोते रहते हैं चाहे आसपास बिल्डिंग गिरे...मुझे मर्दों से जलन होती है।"