भोपाल (एमपी) में ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अदालत से 60 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। सीबीआई को अभी घर के सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर की फॉरेंसिक जांच के साथ ट्विशा के आईफोन से डेटा निकालने की रिपोर्ट का इंतज़ार है। कोर्ट ने अतिरिक्त समय देने से पहले पिछले 90-दिनों की जांच का पूरा ब्योरा मांगा है।