टेस्ट में द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे बड़ा रन चेज़ 263 का है जो 1902 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। दूसरा सबसे बड़ा चेज़ 1963 में हुआ जब वेस्टइंडीज़ ने इंग्लैंड के खिलाफ 252 का लक्ष्य हासिल किया था। भारत ने ओवल में चल रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया है।