टेस्ला ने पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रही कार को दिया चकमा, आखिरी पल की करामात ने किया हैरान

अमेरिका में एक टेस्ला कार का डैशकैम फुटेज सामने आया है जिसमें दिखा कि वह पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रही कार से बचने के लिए सड़क किनारे चली गई। दावा है कि टेस्ला के FSD फीचर ने खतरे को भांपकर ऐसा किया। इसके बाद तेज़ रफ्तार कार दूसरी गाड़ी से टकराई जिससे उसके ड्राइवर की मौत हो गई।