टाइगर ज़िंदा है: सीएम नीतीश के 'अस्वस्थ' होने की अटकलों पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'अस्वस्थ' होने की अटकलों पर कहा है, "टाइगर अभी ज़िंदा है।" उन्होंने 'यह सब कौन फैलाता है?' सवाल पर कहा, "नीतीश को चाहने और गिराने वाले बहुत हैं। जो गिराना चाहता है, जिसको लगता है कि नीतीश के बाद वह सत्ता पर काबिज़ हो जाएगा, वही यह सब कहलवाता है।"