टाइगर ने कहा- रेखा ने अमिताभ की मां व प्रेमिका दोनों का रोल निभाया, करण ने दी प्रतिक्रिया

ऐक्टर टाइगर श्रॉफ ने 'कॉफी विद करण सीज़न-7' के दौरान 'किस अभिनेत्री ने फिल्मों में ऐक्टर अमिताभ बच्चन की मां और प्रेमिका दोनों का रोल निभाया है?' सवाल पर कहा, "रेखा।" इसपर करण ने कहा, "क्या! उन्होंने कभी उनकी मां का रोल नहीं निभाया।" करण ने बताया, "ऐक्ट्रेस वहीदा रहमान व राखी ने अमिताभ की मां का रोल निभाया था।"