inshorts

टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैज़ाद कपाड़िया का हुआ निधन

ऐक्टर टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैज़ाद कपाड़िया का बुधवार को निधन हो गया और टाइगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके निधन पर शोक जताते हुए उनकी तस्वीर शेयर की। कैज़ाद का निधन कैसे हुआ, इस बारे में अबतक जानकारी सामने नहीं आई है। कैज़ाद के निधन पर नील नितिन मुकेश, सिद्धांत कपूर समेत कई सेलेब्स ने दुख जताया है।