टाटा ग्रुप ने शेयर की 1929 में जे.आर.डी टाटा को मिले भारत के पहले पायलट लाइसेंस की तस्वीर

टाटा ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर 10 फरवरी 1929 को जे.आर.डी टाटा को मिले भारत के पहले पायलट लाइसेंस की तस्वीर शेयर की है। टाटा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, "जे.आर.डी ने सिर्फ भारत की पहली एयरलाइन टाटा एयर सर्विस (जो बाद में एअर इंडिया बन गई) स्थापित नहीं की बल्कि उन्होंने इसकी उद्घाटन उड़ान का संचालन भी किया था।"