inshorts

टाटा द्वारा टेकओवर से पहले ही एअर इंडिया में बदलाव दिखने लगे हैं: अनुभव शेयर कर चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने एअर इंडिया की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट का अनुभव शेयर करते हुए गुरुवार को बताया, "टाटा ग्रुप द्वारा औपचारिक तौर पर टेकओवर से पहले ही एअर इंडिया में बदलाव दिखने लगे हैं।" उन्होंने बताया, "क्रू ने अच्छे से ब्रेकफास्ट (क्लोथ नैपकिन के साथ) परोसा और अखबार व मैगज़ीन की पेशकश भी की।"