टाटा मोटर्स ने तीसरी तिमाही में कमाया ₹3,043 करोड़ का शुद्ध लाभ, पिछली बार हुआ था घाटा

टाटा मोटर्स ने बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ ₹3,043.15 करोड़ रहा। कंपनी को इससे पिछली तिमाही में ₹898.35 करोड़ जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में ₹1,451.05 करोड़ का घाटा हुआ था। वहीं, टाटा मोटर्स की कुल एकीकृत आय वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में ₹89,618.97 करोड़ रही।

Load More