टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा। मिस्त्री का रविवार को मुंबई के पास एक सड़क हादसे में 54-वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। गौरतलब है, हादसे के वक्त कार में 4 लोग सवार थे जिनमें से 2 की मौके पर मौत हो गई थी।