inshorts

टायर चोरी करने के बाद चोरों ने यूपी में ईंटों पर खड़ी कर दी कार, अखिलेश ने शेयर की तस्वीर

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में चोरों द्वारा कार के टायर चोरी करने के बाद कार को ईंटों पर खड़ा करने का मामला सामने आया है। सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चोरी की तस्वीर शेयर कर लिखा, "भाजपा 2.0 के राज में।" वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।