inshorts

'टार्ज़न...' समय से आगे की फिल्म थी, रिलीज़ के बाद जन्मे बच्चों ने इसे पसंद किया: वत्सल सेठ

अभिनेता वत्सल सेठ ने अपनी डेब्यू फिल्म 'टार्ज़न: द वंडर कार' (2004) के 18 साल पूरे होने पर कहा है कि यह समय से आगे की फिल्म थी। उन्होंने कहा, "इस फिल्म की रिलीज़ के बाद...जन्मे बच्चों को यह काफी पसंद आई और यही फिल्म की खास बात है।" बकौल सेठ, यह टीवी पर आने वाली नंबर 1 फिल्म है।