टिकट नहीं मिला क्योंकि प्रियंका के सचिव को घूस नहीं दे पाई: कांग्रेस की पोस्टर गर्ल

कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' चुनाव अभियान की 'पोस्टर गर्ल' प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाया है कि उनके घूस देने से मना करने के कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे टिकट इसलिए नहीं मिला क्योंकि ओबीसी हूं और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे पाई।"

Load More