ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने 2017 में क्रिकेट तस्मानिया की तत्कालीन महिला कर्मचारी से जुड़ी 'सेक्सटिंग' घटना के खुलासे के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेराल्ड सन के अनुसार, पेन ने महिला को अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मेसेज किया था। पेन ने कर्मचारी को अश्लील तस्वीरें भी भेजी थीं।