टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय जर्सी पर सिर्फ एक सितारा क्यों है?

टी20 विश्व कप-2021 की भारतीय जर्सी पर सिर्फ एक सितारा है जबकि आम तौर पर सीमित ओवरों की भारतीय जर्सी पर 3 सितारे होते हैं। 3 सितारे भारत की विश्व कप जीत (1983 व 2011 वनडे विश्व कप और 2007 टी20 विश्व कप) को दर्शाते हैं। इस बार का इकलौता सितारा भारत की टी20 विश्व कप-2007 जीत को दर्शाता है।