टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। 49-गेंदों पर 57-रन बनाने वाले कोहली का टी20 विश्व कप में यह 10वां 50+ स्कोर है। उनके बाद क्रिस गेल हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप में 9 बार 50+ स्कोर बनाया है।