टी20 विश्व कप में रविवार को श्रीलंकाई बल्लेबाज़ पथुम निशंका को आउट करने के साथ ही बांग्लादेशी स्पिनर शाकिब अल हसन टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। श्रीलंका के खिलाफ 2-विकेट लेने वाले शाकिब के नाम टी20 विश्व कप में 41-विकेट हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी (39-विकेट) के नाम था।