वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम खिताब नहीं जीत पाएगी। उन्होंने आगे कहा, "मैं (भारत) को नॉकआउट चरण में देख रहा हूं। उसके बाद उनके ऊपर है कि वह कैसा खेलते हैं।" बकौल लारा, "ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड जैसी टीमें आखिरी स्टेज में पहुंचने पर आसानी से मुकाबला नहीं छोड़ती है।"