टीएमसी का ट्विटर हैंडल हुआ हैक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर 'युग लैब्स' कर दिया गया है और प्रोफाइल तस्वीर भी बदल दी गई है। गौरतलब है कि 'युग लैब्स', अमेरिका की ब्लॉकचेन कंपनी है जो एनएफटी और डिजिटल संग्रह विकसित करती है।