टीएमसी ने तस्वीरें शेयर कर कहा- ईवीएम पर लगे हैं बीजेपी के टैग; चुनाव आयोग ने जारी किया बयान

टीएमसी ने X पर तस्वीरें शेयर कर दावा किया है कि बांकुरा (पश्चिम बंगाल) में 5 ईवीएम पर बीजेपी के टैग लगे हुए हैं। इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि कमीशनिंग के समय कॉमन एड्रेस टैग पर उम्मीदवारों से हस्ताक्षर करवाए जाते हैं और चूंकि उस दौरान सिर्फ बीजेपी का प्रतिनिधि मौजूद था इसलिए उसका हस्ताक्षर लिया गया था।

Load More