टीएमसी सांसद अर्पिता घोष ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
टीएमसी सांसद अर्पिता घोष ने राज्यसभा सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया जिसे राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने स्वीकार कर लिया है। टीएमसी के चीफ व्हिप सुखेंदु शेखर ने इस्तीफे को 'संगठनात्मक निर्णय' बताया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में घोष बलूरघाट से हार गई थीं जिसके बाद मार्च, 2020 में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं।