टीएमसी हिंसा की समर्थक है, पारदर्शी नहीं होगा भवानीपुर उप-चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उप-चुनाव लड़ रहीं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने शनिवार को कहा कि यह चुनाव पारदर्शी तरीके से आयोजित नहीं होगा क्योंकि टीएमसी हिंसा का समर्थन करती है। टिबरेवाल ने कहा, "मेरी लड़ाई सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ है जिन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ अन्याय किया है।"