टीवी ऐक्टर अभिनव चौधरी के लापता पिता 4 दिन बाद हरियाणा के एक गुरुद्वारे में मिले

टीवी ऐक्टर अभिनव चौधरी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि 4 दिन पहले बेगुसराय (बिहार) से लापता हुए उनके पिता पारसनाथ चौधरी हरियाणा के एक गुरुद्वारे में मिल गए हैं। अभिनव ने लिखा, ​"भगवान ने हमारी प्रार्थना सुनी...पापा अब हमारे साथ दिल्ली में हैं।" इससे पहले अभिनव ने बताया कि उनके पिता डिप्रेशन और ऐंज़ाइटी से जूझ रहे हैं।