टीवी ऐक्टर ज़ीशान खान ने की रेहाना पंडित से रिश्ते की पुष्टि

टीवी ऐक्टर ज़ीशान खान ने पुष्टि की है कि वह कुमकुम भाग्य की अपनी सह-कलाकार रेहाना पंडित के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट के साथ अपनी और रेहाना की तस्वीर साझा की और लिखा, "मैं जानता हूं ऐसे लोग है जिन्हें संदेह है और उन्हें लगता है कि ऐसा प्यार सच्चा नहीं हो सकता है...!"