inshorts

टीवी ऐक्टर धीरज धूपर ने बेटे की पहली तस्वीर की शेयर, कहा- हर वक्त साथ रहना चाहता हूं

सीरियल 'कुंडली भाग्य' फेम ऐक्टर धीरज धूपर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वह जगह जहां हर वक्त रहना चाहता हूं।" गौरतलब है कि धीरज ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने 10 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया था।