टीवी ऐक्टर विवियन डिसेना और वाहबिज़ दोराबजी ने शादी के 8 साल बाद तलाक की घोषणा की है। टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' की शूटिंग के दौरान मिले कपल ने 2017 में तलाक के लिए अर्ज़ी दी थी। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, "हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि अपनी ज़िंदगी का सफर अलग-अलग बिताएं।"