टीवी ऐक्ट्रेस चंद्रिका के पति ने 15 महीने के बेटे को फर्श पर 3 बार पटका, सामने आई तस्वीर

टीवी ऐक्ट्रेस चंद्रिका साहा के 15 महीने के बेटे को घायल करने को लेकर उनके 21-वर्षीय पति अमन मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 41-वर्षीय चंद्रिका ने बेटे को 3 बार फर्श पर पटकते अमन का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया है और कहा है कि अमन बच्चे के जन्म से खुश नहीं थे। बच्चा अस्पताल में भर्ती है।